मलाई पेड़ा बनाने की विधि जाने

सामग्री

1 लीटर दूध
80-100 ग्राम चीनी
इलायची पाउडर
बारीक कटे पिस्ता
विधि
– सबसे पहले एक लीटर फुल क्रीम दूध लें। एक बड़ी कड़ाही लें और उसमें चलाते हुए दूध गरम करें।
– दूध में उबाल आता रहे। मलाई को कड़ाही में साइड में निकालते रहें। दूध से मावा तैयार करें।
– अब इसमें 80-100 ग्राम चीनी डाल सकते हैं।
– मावा तैयार होने पर इसे कड़ाही पर चारों तरफ फैला लें। ये मावा बिल्कुल सफेद दिखेगा।
– मावा को 5-7 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसमें अब एक-दो चुटकी इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर लें।
– सारे पेड़े बना लें। पेड़े बनाने के बाद उनके ऊपर बारीक कटा पिस्ता सजा लें।
– मलाई पेड़े तैयार हैं। आप इसके ऊपर मनपसंद ड्राई फ्रूट्स भी सजा सकते हैं। इसके ऊपर केसर भी लगा सकते हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।