बेगूसराय में महिला की हत्या, छोटी सी बात पर पति ने गोली मारा

बेगूसराय। बेगूसराय में एक महिला की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और नहीं बल्कि सात जन्म तक साथ रहने का वादा करने वाले उसके पति ने की। कारण बस इतना था कि मायके से आने में उसे लेट हो गया था। इतनी छोटी सी बात पर सनकी पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलको में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

सो रही थी, तभी पति ने मारी गोली
घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान रघुनाथपुर गांव के रहने वाले नंदकिशोर यादव की पत्नी शालो देवी के रूप में की गई है। मृत महिला की पुत्र हीरा कुमार ने बताया है कि मेरी मां अपने मायके गई थी। मायके से आने में थोड़ा सा लेट हो गया। इसी से नाराज होकर पिता के द्वारा सोया अवस्था में मां को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद मौके से पिता फरार हो गया।
पिता को देखने मायके गई थी महिला
मृत महिला के भाई संदीप कुमार ने बताया मेरे पिताजी का तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी। पिता को देखने के लिए ही मेरी बहन अपने मायके आई थी। जब मायके से वापस अपने ससुराल गई तो इसी से नाराज होकर उसके पति ने सोया अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले भी आरोपी नंदकिशोर यादव ने धारदार हथियार से काटकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इधर, साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।