Luna-25 क्रैश, चांद पर उतरने से पहले ही फेल हो गया रूस का मिशन

मॉस्‍को: रूस के चंद्रमा मिशन को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी में लगा इसका स्‍पेसक्राफ्ट लूना-25 क्रैश हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस ने इसकी पुष्टि कर दी है।एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रपोल्‍शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। इस वजह से ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया है।
इससे पहले शनिवार को ही खबर आई थी कि रूस के मून-मिशन लूना-25 में लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी आ गई है। 21 अगस्त को इसकी चांद पर सॉफ्ट लैंडिग होनी थी। 
लूना-25 को 11 अगस्त को रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचन कोस्मोड्रोम से बिना किसी त्रुटि के लॉन्च किया गया। स्पेसपोर्ट रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक महत्वकांक्षी परियोजना है और रूस को एक अंतरिक्ष महाशक्ति बनाने और कजाकिस्तान में बैकोनूर कोस्मोड्रोम से रूसी प्रक्षेपणों को स्थानांतरित करने के उनके प्रयासों की कुंजी है। इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद यह चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा था। 
वहीं भारत के चंद्रयान-3 का 3 विक्रम लैंडर अब चांद से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने 17 अगस्त 2023 को प्रोपल्शन मॉड्यूल को छोड़ दिया था। खुद आगे चल रहा था। दूसरा रास्ता पकड़ लिया था। इसी रास्ते से वह चांद के और नजदीक पहुंच गया है। 18 अगस्त की दोपहर से पहले विक्रम लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल 153 km x 163 km की ऑर्बिट थे। लेकिन करीब 4 बजे दोनों के रास्ते बदल गए। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 आने वाले 23 अगस्त को करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करने को तैयार है। 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक