Entertainment

कैटरीना-विजय की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का पहले दिन ऐसा रहा हाल

मुंबई :  एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ इंडियन सुपर स्टार विजय सेतुपति की मचअवेटेड फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ शुक्रवार (12 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फैंस में इसका खास क्रेज नहीं दिखा। माना जा रहा है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रदर्शन सुधारते हुए दर्शकों को टिंकट विंडो तक खींचने में सफल रहेगी। डायरेक्टर श्रीराम राघवन की इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इस पैन इंडिया फिल्म ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में मिलाकर महज 2.55 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही यह कैटरीना के करिअर की सबसे सुस्त शुरुआत वाली फिल्म बन गई। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में कैटरीना और विजय के साथ विनय पाठक भी अहम भूमिका में हैं।

संजय कपूर और राधिका आप्टे कैमियो में हैं। बता दें कि राघवन आम तौर पर थ्रिलर और सस्पेंस जॉनर की फिल्में ही बनाते हैं। ‘मैरी क्रिसमस’ का फ्लेवर भी ऐसा ही है। यह फ्रेंच नोवल पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी शाम को दो अजनबियों की मुलाकात पर आधारित है। बेतहाशा रोमांस की एक रात एक बुरे सपने में बदल जाती है और यहीं से ट्विस्ट आता है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक