ओडिशा से ला रहे थे लाखों का गांजा, तस्कर गिरफ्तार

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले के पुलिस ने अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 36 किलो गांजा के साथ एक लग्जरी कार भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1 लाख 95 हजार बताई जा रही है। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक लग्जरी कार में दो युवक सवार होकर ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर गांजा तस्करी करने जा रहे है।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर टुण्डरी पुल के पास दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से 36 किलो गांजा के साथ एक लग्जरी कार भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1 लाख 95 हजार बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपियों का नाम 28 वर्षिया परविन्दर सिंह है। वह खातीवाला टैंक इन्दौर रूम नंबर 304 थाना भंवरकुआ जिला इन्दौर (म.प्र.) का निवासी है। 33 वर्षिया परमानंद जायसवाल है। वह संजय नगर सराईपाली थाना जिला महासमुन्द का निवासी है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक