भारत जोड़ो यात्रा का आज 115वां दिन

पप्पू फरिश्ता

राहुल गांधी के साथ महिलाएं कर रही कदमताल, अंबाला पहुंचा कारवां

हरियाणा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल दीपक कपूर शामिल हुए। इस यात्रा में रविवार को जनरल दीपक कपूर के अलावा सेना के कई पूर्व अफसर भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी हरियाणा से गुजर रही है। भारत जोड़ो यात्रा में जनरल कपूर के शामिल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है।

इस बारे में कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार का दिन पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहेगा। जोथिमनी ने कहा कि राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। जोथिमनी के ट्वीट के बाद कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी जयराम रमेश ने उनके ट्वीट को रीट्वीट किया। इससे पहले दिसंबर में जब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के पीपुलवाड़ा में थी, तब महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर यात्रा में महिलाएं शामिल हुईं थीं।

जबकि नवंबर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केवल महिलाएं ही राहुल गांधी के साथ चलीं थीं।

यात्रा आज अंबाला पहुंचेगी। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा रविवार को हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र पहुंची। राहुल गांधी जब कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्म सरोवर जाकर विधि-विधान से पूजन किया और आरती भी की। ब्रह्म सरोवर पर पूजन और आरती करते राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में राहुल गांधी माथे पर चंदन का लेप, तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल दीपक कपूर शामिल हुए। इस यात्रा में रविवार को जनरल दीपक कपूर के अलावा सेना के कई पूर्व अफसर भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में जनरल कपूर के शामिल होने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक