क्या आप भी अपने परिवार में पिछड़ते जा रहे हैं तो जरूरी करें ये काम

ज्योतिष अनुसार हर किसी के जीवन में ग्रहों की स्थिति बहुत मायने रखती है। कुंडली में अगर कोई ग्रह कमजोर है तो इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है लेकिन अगर कुंडली में सभी नौ ग्रह मजबूत है तो व्यक्ति को सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है इन्हीं नौ ग्रहों में गुरु भी आता है।

जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। ज्योतिष की मानें तो गुरु सभी ग्रहों का गुरु होता है और इसे गुरुवार का दिन समर्पित किया गया है। गुरुवार के दिन पूजा पाठ और कुछ उपायों को करने से कुंडली का गुरु मजबूत हो जाता है। साथ ही व्यक्ति को अपने जीवन में सुख, सफलता और धन की प्राप्ति होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गुरु को मजबूत करने के उपाय बता रहे हैं।

ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। घर के मंदिर में भगवान बृहस्पति देव की पूजन के बाद घी का दीपक जलाएं और केले की जड़ के समक्ष भी एक दीपक जलाकर रख दें और इसमें थोड़ा सा केसर डालें। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर सुख संपत्ति का आशीर्वाद देते हैं।

जल्द तरक्की पाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा या फिर विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और दुख परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। वही गुरुवार के दिन अगर पीले फलों का दान किया जाए तो कुंडली का गुरु मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है इसके साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक