गोलीबारी में बच्चों समेत 5 की मौत

कनाडा। कनाडा के उत्तरी ओंटारियो शहर में गोलीबारी की एक घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सोमवार रात यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि ये लोग दो घरों में मृत पाए गए हैं। हम अपराध स्थल की आगे की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि हमें रात 10:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हेल्पलाइन 911 पर कॉल प्राप्त हुई और पुलिस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 41 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। लगभग दस मिनट बाद 911 पर दूसरी कॉल आई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को 45 वर्षीय व्यक्ति को घायल मिला, जिसे गोली लगी थी। इसके बाद छह वर्षीय और 12 वर्षीय बच्चे के शव भी बरामद किए गए। जिनकी गोली मारकर हत्या की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 44 वर्षीय एक और व्यक्ति भी मृत मिला। शायद उनसे गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने कहा कि ये दोनों घटनाओं का आपस में संबंध दिख रहा है। एक साथी की हिंसा में सभी की मौत हुई हो सकती है।