धूमकेतु पृथ्वी से टकराने वाला है? वैज्ञानिकों की चेतावनी से दुनिया में हड़कंप

नई दिल्ली: विज्ञान की दुनिया अकसर कौतूहल पैदा करती है और इंसान के मन में पैदा होने वाले कई सवालों का जवाब भी देती है। ऐसा ही कौतूहल इन दिनों एक धूमकेतु को लेकर पैदा हो रहा है, जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह इतना बड़ा है कि इसका आकार हिमालय पर्वतन के जितना है। इसके चलते लोगों में कौतूहल है तो डर भी है कि इसका क्या असर होगा। सींग वाला यह धूमकेतू कई टुकड़ों में बंट गया है और अब यह पृथ्वी की ओर आ रहा है। इस पर नजर रखने वाले ब्रिटिश एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन का कहना है कि इसकी चमक भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह दो बार अब तक फट चुका है और इसके चलते चमक बढ़ गई है।

पहले यह जुलाई में फटा था और अब अक्टूबर में विस्फोट हुआ है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्रायोवोल्कैनिक धूमकेतु का नाम 2P/पोन्स-ब्रूक्स रखा गया है। इसका व्यास 18.6 मील का है और यह किसी एक बड़े शहर के आकार जितना है। इसके बारे में साइंटिस्ट्स का कहना है कि यह या फिर इसके टुकड़े धरती से नहीं टकराएंगे, लेकिन इसे लेकर फिर भी चेतावनी दी जा रही है। दरअसल इस धूमकेतु के टुकड़े जब धरती के नजदीक होंगे तो उन्हें नंगी आंखों से देखा जा सकेगा।
वैज्ञानिकों की मानें तो अगले साल 21 अप्रैल को यह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। तब इसे लोग देख सकेंगे। वैज्ञानिकों ने इसे धूमकेतु को 12पी/पोंस-ब्रूक्स नाम दिया गया है और इसे क्रायोवोल्केनिक धूमकेतु के रूप में क्लासीफाइड किया है। इसे ठंडे ज्वालामुखी धूमकेतु के तौर पर भी जाना जाता है। ब्रिटिश एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन ने ही इसके बारे में जानकारी दी है। उसके वैज्ञानिक इसे लेकर शोध कर रहे हैं। इन वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण धूमकेतु ने गैस और बर्फ का एक बड़ा बादल छोड़ा। दोनों विस्फोट के बाद धूमकेतु का आकार बदल गया। विस्फोट से 22 अरब पाउंड धूल और बर्फ निकली, जिससे सींग जैसा दिखाई देने लगा।