अंक ज्योतिष, 31 अक्टूबर 2023

मूलांक 1- मूलांक 1 वाले लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक प्रभाव डालने वाला रहेगा। आपमें काम को तेजी से पूरा करने की फीलिंग्स रहेगी। पॉजिटिव नतीजों से आप उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। भाग्य प्रबल रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों का आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। आप व्यक्तिगत एक्टिविटीज पर ध्यान देंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यापारियों को मुनाफा होगा। आय के नए साधन बनेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मूलांक 3 – आज मूलांक 3 वालों को मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। आप संसाधनों पर ध्यान देंगे और कई विषयों में सतर्क रहेंगे। लोगों पर आपका विश्वास बढ़ेगा। सभी के साथ तालमेल बना रहेगा। आप बड़प्पन से काम करेंगे। सुखद समाचार मिल सकता है।

मूलांक 4 – मूलांक 4 वाले लोगों को आज ऑफिस में ज्यादा जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करियर कारोबार उम्मीद के मुताबिक रहेगा। आप पेशेवरों से सलाह लेंगे और कामकाज में सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। कार्यों में गति आएगी। वित्तीय सफलता मिल सकती है। अच्छी आमदनी के साथ खर्च और निवेश बढ़ेगा। उम्मीद के अनुसार धन लाभ हो सकता है। लाभ का व्यापार पॉजिटिव रहेगा। उत्साह से मनोबल ऊंचा रहेगा।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज कार्यस्थल पर सम्मानित किया जा सकता है। आज इन लोगों को निजी मामलों पर फोकस बढ़ाना चाहिए। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अपनों का साथ मिलेगा। सीनियर्स का सहयोग करेंगे। करियर और बिजनेस में अति उत्साह न दिखाएं।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों के घर में उत्साह का माहौल रहेगा। मित्र भी मददगार रहेंगे। आपके बच्चे आपको खुशी प्रदान करेंगे। कानूनी मामलों और आदेशों की अनदेखी न करें। तथ्यों की जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लें। नये लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।

मूलांक 8 – आज मूलांक 8 वाले जातक अपने करियर और बिजनेस के मामलों पर फोकस बढ़ाएं। बड़ों की सीख से आप आगे बढ़ेंगे। मूड में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आज रिश्तों का सम्मान करें। आज केवल करीबी लोगों पर ही भरोसा करेंगे।

मूलांक 9 – मूलांक 9 वाले लोगों को आज सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए। आज कार्यों में सतर्कता बरतें। गपशप और अहंकार से दूर रहें। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। कार्यस्थल का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आप जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक