पुआल के ढेर में महिला को जिंदा जलाया, शव को नोचते मिले कुत्ते

बरेली: यूपी के बरेली में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां एक महिला की पुआल के ढेर के साथ जिंदाकर हत्या कर दी। मायके वालों ने उसके पति पर अवैध संबंधों के शक में हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई । दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की आग में जिंदा जलाने के कारण दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है।

ये घटना शाही के गांव खेउ गौंटिया का है। नेपाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी भीमवती शनिवार रात परिवार के साथ सोई थी। रात करीब 12 बजे उसकी आंख खुली तो बीवी चारपाई पर नहीं थी। काफी तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह फिर खोजबीन शुरू की तो चंद्रसेन के बाग में पत्नी की टूटी चूड़ियां मिलीं और शव को घसीटकर ले जाने के निशान मिले। आगे बढ़े तो 300 मीटर की दूरी पर पुआल के ढेर में भीमवती का अधजला शव पड़ा हुआ था। शव को कुत्तों ने नोचकर क्षत विक्षत कर दिया था।

सूचना मिलने पर शाही पुलिस और भीमवती के मायके वाले भी पहुंच गए। एसएसपी सुशील घुले, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र और सीओ मीरगंज डॉ. दीपशिखा भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। भीमवती के भाई हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया कि नेपाल सिंह उनकी बहन पर शक करता था। इसके चलते ही उसने बहन की जलाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नेपाल सिंह को हिरासत में ले लिया।

हालांकि पुलिस की जांच में लगभग साफ हो चुका है कि नेपाल सिंह ने अपनी पत्नी भीमवती की हत्या की है। अब पुलिस घटना की तह तक पहुंचने में जुटी है। शक जताया जा रहा है कि भीमवती को बेहोश करने के बाद उसने जिंदा जलाकर हत्या की है। मायके वालों का कहना है कि भीमवती पर उसका पति नैपाल सिंह अवैध संबंधों को लेकर शक करता था और अक्सर मारपीट करता था। कई बार उनलोगों ने समझौता भी कराया लेकिन वह नहीं माना। इसके चलते ही उसने भीमवती की हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। इस दौरान नैपाल सिंह के घर और चंद्रसेन के बाग में भीमवती की टूटी हुई चूड़ियां मिली। इसके अलावा चंद्रसेन के बाग से पुआल के ढेर तक करीब 300 मीटर तक शव को घसीटने का निशान भी मिला। इस मामले में एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक