पाकिस्तानी महिला ने हैदराबाद के शख्स से की शादी, कर्नाटक में गिरफ्तार, वापस भेजा गया

बेंगलुरू: सीमा पार कर एक भारतीय से शादी करने वाली पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेज दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
जांच में सामने आया था कि 19 साल की इकरा जिवानी की कोई संदिग्ध या आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह अपने प्रेमी मुलायम सिंह यादव से शादी करने के लिए ही सीमा पार कर गई थी।
बेलंदूर पुलिस ने 23 जनवरी को उसे उसके पति के साथ गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान में हैदराबाद की रहने वाली इकरा यादव से ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए मिलीं। उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
इकरा अपने माता-पिता को बताए बिना नेपाल के काठमांडू चली गई। वह बिहार में बीरगंज सीमा के रास्ते भारत में घुसी थी।
दोनों 28 सितंबर, 2022 को बेंगलुरु पहुंचे थे और सरजापुर रोड के पास जुन्नासंद्रा में किराए के मकान में रहने लगे थे। यादव ने अपना आधार कार्ड रवा यादव के नाम से बनवाया था और पासपोर्ट के लिए आवेदन भी किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान में उसके माता-पिता को ट्रैक किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने इकरा और मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया था।
अधिकारियों ने पुष्टि की कि इकरा को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जांच से पता चला है कि इकरा और मुलायम दोनों की आपराधिक या संदिग्ध पृष्ठभूमि नहीं है।
जांच स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई थी। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद लड़की ने पार कर उसके साथ रहने का फैसला किया।
जब अधिकारियों ने उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू की, तो इकरा ने वापस जाने से इनकार कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि उसने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसे निर्वासित न किया जाए। युवती ने दावा किया कि चूंकि उसने एक भारतीय से शादी की है, इसलिए उसे यहां उसके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।
सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया था और इस प्रक्रिया में करीब दो महीने लग गए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक