भाजपा पार्षद दल ने चलाया पोलखोल अभियान

रायपुर। राजधानी में आज भाजपा पार्षद दल ने पोलखोल अभियान के तीसरे दिन दुबे कॉलोनी मोवा, होम प्राइड, कूल होम, दलदल सिवनी क्षेत्र तक पदयात्रा नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में निकाली। इस पूरे क्षेत्र की मुख्य सड़कों निर्माण अधूरा है, गिट्टी, रेती बिछी हुई है, जगह-जगह गढ्ढे है, सड़कों के बीच मे बिजली के खम्भे है, हिचकोले खाती गाड़ियां निकलती है। नाले नालियों के अधूरे निर्माण के कारण नाली का गन्दा पानी डबरे की शक्ल में सडको पर इकठ्ठा हो रहा है। जिससे बदबू फैल रही है। सड़क के दोनो ओर एक दर्जन से अधिक बड़े फ़्लैट आवासीय परिसर भी है, सडकों से उड़ने वाली धूल से वहाँ के रहने वाले लोग परेशान है।
दलदल सिवनी एकता चौक के पास मध्यम वर्गीय गरीब जनता रहती है, वहां घरो के आंगन से 4 फिट ऊपर नाला नालियों और पुलिया का अधूरा निर्माण बन्द पड़ा है। विकास काम बन्द होने से जनता परेशान हैं। भाजपा पार्षद दल ने दलदल सिवनी, एकता चौक, दुबे कॉलोनी, मोवा क्षेत्र की दुर्गति और बंद पड़े विकास कार्य के लिए कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर को दोषी ठहराया है। कांग्रेस के भ्र्ष्ट कारनामों की पोलखोल अभियान में आज भाजपा पार्षद दल की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , उपनेता मनोज वर्मा , प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे , सीमा साहू , सुशीला धीवर , विश्वदिनी पांडेय भोला साहू,गोपेश्वर साहू , कमलेश्वरी वर्मा , टेशू साहू , रजयन्त ध्रुव, अमर बंसल, रवि ध्रुव, चन्द्रपाल धनगर, मण्डल के पदाधिकारी ,महिला मोर्चा के पदाधिकारी और आम जनता भी शामिल रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक