कांग्रेस ने जनता से किया वादा निभाने में नाकाम

कुल्लू। कांग्रेस पर भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे में फेल होते जा रही है। कांग्रेस ने चुनाव में अपनी जीत हासिल करने के लिए लोगों से झूठे वाडे किए जिसकी वजह से आज कांग्रेस ने हिमाचल में अपनी सरकार बनाई। लेकिन जनता से किए वादे का क्या जो वादा किया वो कांग्रेस निभाने में असफल रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में लोग हर जगह सरकार के विरुद्ध सड़कों पर आ रहे हैं। मात्र 10 महीने के कार्यकाल में ही सचिवालय के बाहर रोज धरने हो रहे हैं। ये धरने कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए बोले गए झूठ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के भले के लिए हम जान देने के लिए तैयार हैं। जो आज कुछ भी बोल रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हिमाचल के लिए हमने हमेशा संघर्ष किया है। सरकार में बैठ कर लोगों को बेसिर पैर की बात नहीं करनी चाहिए। हिमाचल को ज्यादा से ज्यादा सहयोग मिले, इसके लिए हमने खूब प्रयास किए हैं। हमारे प्रयासों का नतीजा है कि केंद्र से आर्थिक सहयोग आया और उससे राज्य सरकार आपदा राहत पैकेज दे रही है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में सरकार ने आपदा प्रभावितों के जख्मों को हरा करने का काम किया है। इस सरकार के तुगलकी फैसलों की वजह से लोगों की आपदा से निपटने की कोशिशें भी परवान नहीं चढ़ पा रही हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने आपदा आने के बाद डीजल व सीमैंट के दाम बढ़ा दिए। आपदा राहत के लिए काम में आने वाली सारी चीजें महंगी हो गईं। अब क्रशर बंद कर दिए और लोगों को भवन निर्माण से जुड़ी सामग्री ढूंढे नहीं मिल रही है। रेत-बजरी जैसी अत्यंत आवश्यक वस्तुएं आज बाजार में 3 गुना महंगी मिल रही हैं। ऐसे में आपदा में अपना सब कुछ खो चुके लोग घर कैसे बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सरकार जनहित में फैसले ले, जनविरोध में नहीं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोकतंत्र में पंचायत इकाई सबसे महत्वपूर्ण है। भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जनादेश देने जा रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में पिछली बार के सारे रिकाॅर्ड भी टूट जाएंगे। भाजपा एक-एक देशवासी तक केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रहीं जनहित की योजनाओं को पहुंचाएगी। हर बूथ और हर पंचायत से भाजपा को मजबूत बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर, जिलाध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन व नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष मीना शर्मा सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक