लड़की ने युवक का सिर फोड़कर की हत्या

कोटा। कोटा नांता इलाके के एक मकान में युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई है। पुलिस को कमरे से डेढ़ फीट लंबा व करीब 3 किलो वजनी पत्थर मिला। बताया जा रहा है कि सोते समय युवक के सिर पर पत्थर मारा गया। युवक बनियान में ही सो रहा था। उसकी लाश उल्टी (सीने के बल) पड़ी हुई थी। युवक की लाश की शिनाख्त हो गई है। युवक नरेश (30) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के खेड़ीघाट गांव का रहने वाला था। नरेश की मौत की सूचना पर परिजन कोटा पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि नरेश किसी महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं। नरेश, गणेशपाल कॉलोनी सरकारी स्कूल के पास 8-10 दिन पहले ही किराए से रहने लगा था। पिता जीवन ने बताया कि नरेश की शादी हो चुकी थी। उसके 13 साल व 5 साल के दो बच्चे हैं। नरेश पिछले एक साल से घर नहीं आ रहा था। उसकी पत्नी भी अपने मायके में रह रही थी।

दो महीने पहले ही पता लगा कि नरेश ने किसी महिला से शादी कर ली। उस महिला के भी दो बच्चे हैं और उन्हें महिला का नाम नहीं मालूम है। पिता को शक है कि महिला ने ही नरेश की हत्या की है। गुरुवार को पुलिस ने नरेश की मौत की सूचना दी। नांता थाना हैड कॉन्स्टेबल जगवीर सिंह ने बताया कि युवक नरेश लिव इन मे किसी महिला के साथ रह रहा था। युवक का चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। महिला फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। बुधवार रात साढ़े 7 बजे मकान मालिक सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। कमरे में लाश पड़ी हुई थी। दो सम्भवतया दो तीन दिन पुरानी थी। सिर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता लगा तीन दिन पहले युवक की पत्नी बैग हाथ में लेकर जल्दबाजी में घर से निकली थी। घर का बाहर का ताला दिया। उसने चप्पल भी नहीं पहनी हुई थी।