पॉप्युलर शो Big Boss को लात मार चुकी है TV के ये सेलेब्स, वजह कर देगी आपको भी हैरान

मुंबई | बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित शो है। ये शो हर किसी को पसंद है। इस रियलिटी शो के 16 सीजन काफी सफल रहे थे। खास बात यह है कि इसके ज्यादातर सीजन को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किया है। अब बिग बॉस 17 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस विवादित शो से जुड़ने के लिए सेलेब्स बेताब हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स जिन्हें बिग बॉस में जाने की इजाजत नहीं है।
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया
छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी को कई सालों से बिग बॉस में प्रतियोगी के रूप में भाग लेने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है. हालांकि फैंस को लग रहा है कि अगर दिव्यांका बिग बॉस के घर में आएंगी तो टीवी की ये बहू शानदार परफॉर्मेंस देगी।
फैसल खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैसल को भी कई बार रियलिटी शो बिग बॉस ऑफर किया गया है। लेकिन कथित तौर पर उन्होंने इस शो को करने से साफ इनकार कर दिया।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने रोडीज़ जैसा रियलिटी शो भी किया है। वहीं नेहा को भी कई बार इस शो का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने कभी इसे स्वीकार नहीं किया।
जेनिफर विंगेट
टीवी की ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर को भी बिग बॉस में हिस्सा लेने का ऑफर मिला है। हालांकि कथित तौर पर उन्हें लगता है कि वह इस शो के लिए नहीं बनी हैं।
करण सिंह ग्रोवर
टीवी और बॉलीवुड दोनों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर को भी यह शो ऑफर हुआ है लेकिन उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की चुलबुली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में अपना बोल्ड अंदाज दिखाकर फैन्स का दिल जीत लिया था। हालांकि, शिवांगी को रियलिटी शो बिग बॉस में जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
पूनम पांडे
पूनम पांडे हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कॉन्ट्रोवर्शियल दिवा को कई बार बिग बॉस शो का ऑफर मिला है लेकिन फीस की समस्या के चलते पूनम ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
सोनारिका भदौरिया
‘देवों के देव महादेव’ एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया को भी बिग बॉस शो का ऑफर दिया गया था। लेकिन टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह बेहद प्राइवेट इंसान हैं और वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक