दामाद की जलने से मौत जांच में मृतक के पर्स से मिला सुसाइड नोट

हिमाचल : मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सैण बकारता गांव में दामाद की जलने से मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। एफएसएल जांच की टीम को मृतक के पर्स से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने पत्नी के अलग रहने का जिक्र किया है। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी। जबकि पति नवीन के जलने की घटना उसके ससुराल में हुई।

नवीन के पिता ने ससुराल पक्ष पर उसके बेटे को जलाने का आरोप लगाया है। पिता के आरोपों पर ही पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। अब सुसाइड नोट मिलने के बाद नया मोड़ है। हालांकि पुलिस इस सुसाइड नोट को भी जांच रही है। बहरहाल इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जिससे कई खुलासे होंगे। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच हो रही है। सुसाइड नोट मिला है। इस पर भी जांच चल रही है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |