चीन की टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत

रांची। आगामी 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे झारखंड वूमेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 को लेकर टीमों का आना जारी है। बुधवार को चीन की टीम रांची पहुंची, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी झारखंड के सांस्कृतिक नृत्य का आनंद लेने के साथ-साथ कलाकारों के साथ नृत्य की।बता दे कि 27 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक राजधानी रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में झारखंड वूमेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है।

जिसमें एशिया की 6 टीम भाग ले रही, इनमें भारत, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, भारत और चीन की टीम शामिल है। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। अब तक पांच टीम रांची पहुंच चुकी है। आखरी बची थाईलैंड की टीम भी आज रांची पहुंच जाएगी।