फिल्म डॉन 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट

फिल्म डॉन-3  ; फिल्म डॉन-3 की  एनॉउंसटमेंट के बाद हर कोई काफी उत्साहित था, लेकिन जब यह एनॉउंस हुआ  कि रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है, तो दर्शकों  की उत्सुकता गुस्से में बदल गई। इस रोल के लिए दर्शकों ने नाराज़गी जताई। इस रोल के लिए रणवीर की पसंद से दर्शक बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट है।डॉन-3 में  प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती है।

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘जी ले जरा’ की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है, ऐसे में फरहान अख्तर पहले ‘डॉन-3’ पर फोकस करेंगे। फरहान जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन-3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। प्रियंका ने हाल ही में फरहान अख्तर से मुलाकात करके ‘डॉन-3’ के बारे में कुछ बातें कीं।

डॉन के पिछले दोनों संस्करणों में प्रियंका रोमा के किरदार में नजर आई थीं। इससे पहले ‘डॉन-3’ के लिए कृति सेनन और कियारा अडवाणी को भी लिया गया था, लेकिन जब दोनों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया तो आखिरकार फरहान ने प्रियंका को लेने का फैसला किया। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि प्रियंका इस फिल्म में नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा इससे पहले रणवीर सिंह के साथ गुंडे, बाजीराव मस्तानी और दिल धड़कने दो में काम कर चुकी हैं। दोनों के काम की बात करें, तो रणवीर सिंह फिलहाल ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पूरे करके ‘डॉन-3’ के लिए समय निकाल सकती हैं। प्रियंका ‘सिटाडेल-2’ में भी नजर आएंगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक