‘सैम बहादुर’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे विक्की

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ इन दिनों खूब चर्चाओं में है। फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है। विक्की ने उनकी भूमिका निभाई है। मेकर्स ने पिछले दिनों फिल्म का दमदार ट्रेलर लॉन्च किया था। इसका जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है। विक्की ने हाल ही में इस रोल की तैयारी की कुछ झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इनमें विक्की कड़ी मेहनत करते दिखे थे।

विक्की आज शनिवार (18 नवंबर) को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्हें देख फैंस क्रेजी हो गए और उनका जोरदार स्वागत किया। विक्की सबसे पहले ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर फोर्ट विलियम गए। जब सैम ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे तब उन्होंने यहां सेवा की थी। इसके बाद विक्की भवानीपुर कॉलेज पहुंचे जहां करीब 3500 स्टूडेंट्स पहले से मौजूद थे। इस दौरान विक्की को देख स्टूडेंट्स का जोश हाई था। विक्की ने फिल्म का ट्रेलर और ‘बढ़ते चलो’ गाना भी प्ले किया। विक्की ने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की।

बता दें साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सैम मानेकशॉ के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने भारतीय सेना का नेतृत्व किया और बांग्लादेश का निर्माण भी किया था। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में विक्की के साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और जीशान अय्यूब हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक