अंक ज्योतिष, 17 नवंबर 2023

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वाले लोग अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। अप्रत्याशित लाभ के अवसर मिलेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारिक लेन-देन बढ़ेगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। करियर और बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। ऊर्जा और उत्साह के साथ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

मूलांक 3 – आज मूलांक 3 वालों को अपने काम पर फोकस बढ़ाना चाहिए। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहना अच्छा रहेगा। पर्सनल मामलों को धैर्य के साथ निपटाएं। सुख-सुविधाओं पर फोकस रहेगा। परिजनों के साथ आनंद और उत्साह रहेगा।

मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वाले किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें। आपको अपने काम पर फोकस बढ़ाना चाहिए। गपशप और अहंकार से दूर रहें। लक्ष्य पर फोकस बनाये रखें। कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वाले हर मोर्चे पर धैर्य बनाए रखें। व्यावसायिक परिश्रम से सफलता मिलेगी। करियर में वृद्धि होगी। लाभ विस्तार के मामलों में जल्दबाजी से बचें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आज जोखिम लेने से बचें।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों को सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। आप एक्टिव रहेंगे। दिन शानदार रहने वाला है। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलता रहेगा। करियर उन्नति पर रहेगा।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। हर जगह सफलता का परचम लहराएगा। आप जो भी करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। निजी मामलों में प्रभावी रहेंगे। सहकर्मी, करीबी दोस्त और रिश्तेदार सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मूलांक 8 – आज मूलांक 8 वाले आर्थिक मामलों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज व्यक्तिगत मामलों से ज्यादा प्रोफेशनल विषयों पर ध्यान देना चाहिए। बिजनेस और करियर अच्छा रहेगा। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है।

मूलांक 9 – आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इच्छित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। भाग्य के साथ से उम्मीद से बड़ी सफलता मिल सकती है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक