बून्दी जिले में 76.38 प्रतिशत औसत मतदान

बून्दी। जिले के समस्त तीन विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को औसत मतदान 76.38 प्रतिशत हुआ।
नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 6 बजे तक जिले के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में 80.02 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 73.21 प्रतिशत तथा बून्दी विधानसभा क्षेत्र में 76 प्रतिशत मतदान हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जिले में विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान जिले की बूंदी, केशोरायपाटन व हिण्डोली विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के मतदाताओं, अभ्यार्थियों, उनके सर्मथकों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों का जिला प्रशासन की और से आभार व्यक्त किया है। मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्मिकों खासकर महिला कार्मिकों जिन्होंने महिला बूथों का सफल संचालन किया एवं मतदान व्यवस्थाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

विधानसभा आम चुनाव, 2023 के तहत बूंदी जिले में सुबह 9 बजे तक 10.38 प्रतिशत मतदान हुआ। हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 12.12 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 10.19 प्रतिशत तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी तरह सुबह 11 बजे तक 25.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 26.90 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 24.60 प्रतिशत व बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 24.84 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 1 बजे तक 41.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके तहत हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 43.45 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 40.03 प्रतिशत तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 40.30ः मतदान दर्ज हुआ। अपरान्ह 3 बजे तक जिले में 57.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 60.01 प्रतिशत मतदान, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 55.49 प्रतिशत व बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 55.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसी तरह शाम 5 बजे तक 70.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके तहत हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 74.08 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 67.96 प्रतिशत तथा बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 69.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के गोठडा स्थित दो मतदान केन्द्रों पर सुबह 10.53 बजे तक क्रमशः 1270 में से 365, 1106 में से 399 मतदान हुआ। इसी तरह नैनवां के बूथ संख्या 96 पर दोपहर 12.38 बजे तक 1351 में से 396, बूथ संख्या 95 पर 1381 में से 477, बूथ संख्या 94 पर 1337 में से 537, बूथ संख्या 93 पर 1436 में से 542, मेण्डी स्थित मतदान केन्द्र संख्या 37 पर दोपहर 2.30 बजे तक 872 में से 475, बूथ संख्या 36 पर 1086 मंेसे 625, हिण्डोली के बूथ संख्या 27 पर अपरान्ह 3 बजे तक 1392 में से 710, चतरगंज के बूथ संख्या 157 पर अपरान्ह 3.18 बजे तक 1143 में से 403 मतदाताओं ने मतदान किया।

बूंदी विधानसभा क्षेत्र के रामगंजबालाजी स्थित मतदान केन्द्र पर सुबह 8.30 बजे तक 1084 में से 101 मतदान हुआ। इसी प्रकार मेघरावत की झौपड़ियां बूथ संख्या 133 में 10.40 बजे तक 1125 में से 243 मतदान हुआ। रामनगर स्थित बांगामाता मतदान केन्द्र बूथ संख्या 118 में सुबह 11.45 बजे तक 1262 में से 356 मतदान हुआ। गुढ़ानाथावतान में 12.10 बजे तक 1365 में से 377 ने अपना वोट दिया। जमीतपुरा के मतदान केन्द्र की बूथ संख्या 237 में 12.50 बजे तक 1126 में से 493 ने अपने मताधिकार का प्रयोेग किया। क्रमशः बूथ संख्या 238 1172 में से 462, बूथ संख्या 234 में 1145 में से 424 ने अपना मत दिया।

केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के रंगपुरिया मतदान केन्द्र की बूथ संख्या 1.40 बजे 225 में 1157 में से 588 ने अपने वोट डाले। लेसरदा के बूथ क्रमांक 227 पर 1.50 बजे तक 1143 में से 653 ने वोट डाला। मायजा के बूथ क्रमांक 210 पर 2.10 बजे तक 789 में से 399 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूंदी शहरी क्षेत्र के जिला उद्योग केन्द्र में स्थित बूथ क्रमांक 56 में 2.40 बजे तक 1445 में से 773 ने वोट डाला। इसी तरह चौगान गेट स्थित पोलिंग बूथ पर 3.10 बजे तक बूथ क्रमांक 41 में 1179 में से 588 ने अपना मत दिया साथ ही बूथ क्रमांक 42 में 1233 में से 645 ने वोट डालकर लोकतंत्र में अपना योगदान दिया।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक