सड़क पर दौड़ी ‘खूनी’ बस: एक की मौत, कई वाहनों को मारी टक्कर

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में डीटीसी बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डीटीसी बस के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाइक और कार को बस की चपेट में आते देखा जा रहा है।
#WATCH | One person died after being hit by a DTC bus in Delhi’s Rohini area. Further investigation is underway: Delhi Police
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/Bt1ipo9GYr
— ANI (@ANI) November 4, 2023