दो बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीन कर फरार

जयपुर। अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत महिला से पर्स स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। महिला अपने परिचित के साथ पलंग लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार संजय नगर चौराहा बोराज रोड निवासी भारती सोनी पत्नी महेश सोनी ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दी है। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने परिचित के साथ पलंग लेने के लिए माकड़वाली वैशाली नगर जा रही थी। तभी सिनेमा मॉल चौपाटी शिव मंदिर के पास दो अज्ञात बदमाश तेज रफ्तार में आए और उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पर्स में 65 हजार रुपए और डॉक्यूमेंट थे। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह भाग गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया है। मामले की जांच ASI मोइनुद्दीन को दी गई है।

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत महिला से पर्स स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। महिला अपने परिचित के साथ पलंग लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक