राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ में

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को सरगुजा जिले में एक बड़ी चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी विशेष विमान से दरिमा हवाई अड्डा आएंगे। यहां से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को साथ लेकर जशपुर रवाना होंगे। जशपुर से लौट कर लुंड्रा विधानसभा के ग्राम कतकालो में बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। कतकलो में राहुल गांधी की सभा राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली है। कतकालो के मिनी स्टेडियम में सम्भाग भर के कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर व्यापक तैयारियां की गई है।

एआईसीसी सचिव चंदन यादव, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफ़ी अहमद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। ज्ञात हो कि इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की सभा लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा के मध्य दरिमा में हुई थी। इस सभा के बाद से चुनावी माहौल बदल गया। सरगुज सम्भाग की सभी 14 सीट जीतकर कांग्रेस ने इतिहास रच दिया था। सरगुजा के सीतापुर की सभा में राहुल गांधी पहली बार किसानों का कर्ज माफ करने और धान का बोनस देने की बात कही थी, जिसे सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही पूरा किया था।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को विशेष विमान द्वारा दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में पहुंचेंगे। जशपुर में दोपहर 1 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.10 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो अंबिकापुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कतकालो, ब्लॉक – अंबिकापुर, जिला सरगुजा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। कतकालो में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.40 बजे अंबिकापुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।