MP-CG में वोटिंग जारी: यहां दो गुटों में हुआ पथराव, भारी पुलिस फाॅर्स पहुंची

दिमनी: मध्य प्रदेश में वोटिंग के बीच कई सीटों पर माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। इंदौर में रात को हुए बवाल के बाद मुरैना में भी हिंसा हो गई है। मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ के पास दो गुटों में पथराव हुआ। गोलीबारी की भी सूचना है। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। हिंसा के दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ है।

मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 200 सीटों पर मतदान चल रहा है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 148 पर पर सुबह दो पक्षों में टकराव हो गया। मुंह पर कपड़ा लपेटे कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग की भी बात कही जा रही है। हिंसा के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बूथ पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पथराव में एक मतदाता के घायल होने की जानकारी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने जल्द ही हालात को काबू में किया और सुरक्षा के बीच वोटिंग प्रक्रिया चल रही है। मतदाताओं की सुरक्षा के लिए अत्यधिक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसी सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी चुनाव लड़ रहे हैं।

डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने कहा कि यह संवेदनशील बूथ है। यहां बीएसएफ भी तैनात है। आज सुबह यहां दो पक्षों में विवाद और पथराव की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस ने पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा अब शांतिपूर्व मतदान चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि कुछ गांव वालों का कहना है कि गोलीबारी हुई है, लेकिन अभी इसकी पु्ष्टि नहीं हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक