स्कूली बच्चों के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘अपना चंद्रयान, 10 विशेष मॉड्यूल भी जारी

दिल्ली में वेब पोर्टल ‘अपना चंद्रयान’ लॉन्च किया गया. इसमें मिशन चंद्रयान-3 पर स्कूली छात्रों के लिए गतिविधि-आधारित सहायता सामग्री जैसे कि क्विज़, पहेलियां आदि उपलब्ध हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह पोर्टल लॉन्च किया. उन्होंने चंद्रयान-3 पर 10 विशेष मॉड्यूल भी जारी किए. लॉन्च किए गए वेब पोर्टल में चंद्रयान-3 पर ग्राफिक उपन्यासों के रूप में रंग भरी जाने वाली किताबें, ऑनलाइन क्विज़, जिग्सॉ पहेली, चित्र निर्माण और प्रेरक कहानियों का एक संग्रह है.

प्रारंभिक और प्राथमिक स्तर के लिए पृष्ठ में रंग भरना, बिंदु से बिंदु मिलान गतिविधियां, निर्देशों के साथ कलर कोडिंग, आदि तैयार की गई हैं. इससे छात्रों में ध्यान से देखने का अभ्यास और जागरूकता विकसित होगी. प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक स्तरों के लिए आपसी-संवाद आधारित ऑनलाइन क्विज़ होंगे, जिनमें उत्तरों के लिए व्याख्यात्मक फीडबैक भी शामिल होगा.

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे. पहले 1000 विजेताओं को आयु-उपयुक्त पुस्तकें प्रदान की जाएंगी. प्रारंभिक, प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्तरों के लिए जिग्सॉ पहेलियां और चित्र निर्माण भी विकसित किए गए हैं. साथ ही, ग्राफिक उपन्यासों के रूप में प्रेरक कहानियां भी होंगी, जिनमें उन घटनाओं वर्णन होगा, जिन्होंने इसरो की चंद्रयान 3 तक की यात्रा को अंतिम रूप दिया.

खबर के अपडेट के लिए जनता से रिश्ता से बने रहे


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक