व्यापारी पर नौकरानी की हत्या का आरोप, गुस्साए लोगों ने किया घर पर पथराव

रांची: झारखंड के चतरा जिले में एक व्यवसायी पर अपने घर में काम करने वाली किशोरी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने व्यवसायी के आवास से फांसी के फंदे से लटकता उसका शव बरामद किया है। मृतका के शरीर पर पुलिस को कई जगह जलने के निशान मिले हैं।

घटना के बाद से आरोपी व्यवसायी टुनटुन गुप्ता अपने परिवार के साथ फरार है। घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के टुनटुन मार्केट की है। आरोपी इसी मार्केट का मालिक है। किशोरी इसी व्यवसायी के यहां नौकरानी का काम करती थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्म हत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है। मृतका इसी थाना क्षेत्र के खूंटिकेवाल गांव की रहने वाली थी।

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग एनएच 22 को जाम कर दिया और आरोपी के घर पर पथराव भी किया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शांत कराया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चला रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक