दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी, पटाखों के चलाने का समय रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक

दौसा । जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि सर्वोच्चय न्यायालय की आदेशों की अनुपालना में जिले की राजस्व सीमाओं के भीतर 12 नवम्बर को दीपावली गुरूपर्व पर आतिशबाजी, पटाखों के चलाने के लिए दो घंटे की अवधि निर्धारित की हैं। उन्होंने पटाखे चालने की अवधि रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक का समय नियत किया गया हैं। उन्होंने बताया कि क्रिसमस एवं नववर्ष पर रात्रि 11.55 से रात्रि 12.30 बजे तक तथा छठ पर्व पर सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक ग्रीन पटाखे अनुमत होंगे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |