हत्या मामले में साहिल के पिता 25 साल पहले भी हुए थे गिरफ्तार

नई दिल्ली। निक्की यादव हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस रिमांड में पूछताछ चल रही है। क्राइम ब्रांच सभी कड़ियों को जोड़ रही है, ताकि अदालत में फूलप्रूफ चार्जशीट पेश की जा सके। इस बीच आरोपी सहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह को लेकर एक खुलासा हुआ है। साहिल के पिता को 25 साल पहले साल 1997 में एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में कई सालों तक सुनवाई चली जिसके बाद पिता वीरेंद्र को अदालत ने दोषी माना था। हालांकि उन्होंने इस फैसले के खिलाफ दोबारा अपील की जिसके बाद उन्हें बरी कर दिया गया था।

साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत आज से 25 साल पहले 1997 में एक मर्डर केस में आरोपी थे। सूत्रों ने बताया कि साहिल के पिता को पुलिस ने हत्या के कुछ दिन के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। वीरेंद्र पर ऐसा आरोप था कि मर्डर के बाद वह गांव की ओर भाग गए थे। इस मामले को लेकर कई सालों तक सुनवाई चली जिसके बाद साहिल के पिता को मर्डर का दोषी करार दिया गया था। साहिल के पिता ने अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील भी की थी। इसके बाद उन्हें बरी कर दिया गया था।दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस समय हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके रोल पर विस्तार से जानकारी हासिल की जा रही है।

इनके फोनों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के बाद कुछ और लोग शक के दायरे में आए हैं। इनको भी जल्द बुलाकर पूछताछ की तैयारी चल रही है। इस प्रकरण में अगर उनकी भूमिका मिली तो फिर अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अब तक जांच से साफ है कि साहिल के पूरे परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को लिव-इन में रहने के बाद 2020 में उसके शादी करने की जानकारी थी। निक्की की फैमिली में सिर्फ उसकी छोटी बहन इस बारे में जानती थी। छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि वो पढ़ाई करने दिल्ली आई थी। परिजनों को अगर निक्की-साहिल के बारे में बताती तो वो दोनों बहनों को झज्जर बुला लेते। इसी मंदिर में 1 अक्टूबर 2020 को निक्की और साहिल ने शादी की थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक