रसोई गैस का सिलेंडर फटा, 4 लोग झुलसे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। जहां रसोई गैस सिलेंडर फटने से 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के शाहपुर के शैतान सिंह पाल क्षेत्र की है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक घर में अवैध तरीके से रसोई गैस सिलेंडर रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था।

आसपास के घर भी दहल गए। वहीं घटना स्थल पर मौजूद चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मौके से एक दर्जन सिलेंडर भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक