आज धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें घर से चली जाएगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस बार धनतेरस आज यानी 10 नवंबर दिन शुक्रवार को देशभर में मनाया जा रहा है इस दिन घरों में माता लक्ष्मी, धन कुबेर और धन्वंतरि जी की विधिवत पूजा की जाती है इसके अलावा धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए भी उत्तम माना गया है।

इस दिन लोग सोना चांदी, बर्तन, वाहन आदि घरेलू चीजों की खरीदारी करते हैं मान्रूता है कि ऐसा करने से तेरह गुना धन में वृद्धि होती है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए वरना पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

धनतेरस पर न करें इन चीजों की खरीदारी—
ज्योतिष अनुसार धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना उत्तम माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी चीजे हैं जिन्हें आज के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि अगर आप इन चीजों को खरीदते हैं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज के दिन कांच का सामान भी खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है।

धनतेरस पर स्टील की चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन काले रंग की चीजों की भी खरीदारी भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना जीवन में नकारात्मकता का प्रवेश होता है और लक्ष्मी कृपा से भी परिवार वंचित रहता है। धनतेरस के दिन धारदार व नुकीली चीजों की भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए वरना माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर नाराज़ हो जाते हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक