कार्यकारिणी की बैठक में बोलीं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सरकार को बताऊंगी इंटक की मांगें

शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंटक को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को वह स्वयं सरकार के समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस का एक महत्त्वपूर्ण अग्रणी सगंठन है, जो हमेशा ही कामगारों व श्रमिकों के कल्याण के प्रति समर्पित रहता हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के 107वीं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आम व गरीब लोगों, कामगारों व श्रमिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी देगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मनरेगा कांग्रेस की एक महत्त्वपूर्ण योजना थी, जिसे केंद्र की भाजपा सरकार कमजोर करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है।
इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में इंटक बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में इंटक को पूरा मान सम्मान देते हुए संगठन को मजबूत करने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जो मांगपत्र उन्हें दिया गया है, उसे वह अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को देंगे। बैठक में जगत राम शर्मा, सीता राम सैनी, उमेश शर्मा, सोहन वर्मा, रूप सिंह, वाईपी कपूर, जगतार सिंह, राहुल मेहरा, पूर्ण चंद, जसविंदर, खिमी राम चौहान, श्याम ठाकुर, प्रेम लाल भाटिया, सोहन वर्मा, डीडी कौशल, जितेंद्र गुप्ता, नरेंद्र चंदेल, चुनी लाल गर्ग के अतिरिक्त प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता मौजूद थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक