पीस ऑडिटोरियम में उमंग उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में दीपों के पर्व महापर्व दीपावली को  उमंग उत्साह एवम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  प्रातः राजयोग सत्र के पश्चात भिलाई सेवा केंद्रों की  निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने सभी को दीपावली पर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी अप्राप्ति का कारण इच्छाएं है, मनुष्य आत्माओं से उम्मीद रखना अर्थात परेशान होना।

मेरी प्रसन्नता प्रशंसा के आधार पर नहीं होनी चाहिए, जहां अभिमान है वहां प्रसन्नता हो नहीं सकती।  जीवन में चीयरफुल अर्थात प्रसन्न – आनंदित तथा केयरफुल  सावधान रहे।  दीपावली में विशेष घर की कोने-कोने की सफाई कर मां लक्ष्मी जी का आह्वान करते हैं, हमें मन के कोने कोने में भी  ईर्ष्या द्वेष रूपी अवगुणों की सफाई कर दिव्य गुणों का आह्वान करना है।  शुभकामनाओं,शुभभावनाओ से भरपूर सदा संपन्न, सर्व प्रति स्वरूप बन श्री महालक्ष्मी सामान सर्व की झोलियों को भरना है।

इस अवसर पर डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत दिया जले जगमग, आयो रे शुभ दिन आयो रे, आई  दिवाली हैप्पी दिवाली जैसे गीतों  पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी में खुशी,प्रसन्नता उमंग उत्साह का समा बांधकर आनंद  से भरपूर कर दिया।  परमात्मा को भोग स्वीकार कराने के पश्चात भिलाई की सभी ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा संगठित रूप से दीप प्रज्वलन किया गया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक