कार ने पुलिसकर्मी को उड़ाया, हवा में उछला, सामने आया वीडियो

- ज़ख़्मी को अस्पताल में करवाया गया है। पुलिसकर्मी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली के क्नॉट प्लेस में पुलिस पिकेट पर तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही को SUV कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस बैरिकेड को टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

टक्कर के बाद कई फिट हवा में उछला दिल्ली पुलिस का सिपाही। ज़ख़्मी को अस्पताल में करवाया गया है। पुलिसकर्मी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 24 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे की घटना बताई जा रही है।
सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहा था। तभी SUV कार तेज रफ़्तार में आई और दिल्ली पुलिस स्टाफ को टक्कर मारती हुए फरार हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि SUV कार कैसे बेकाबू होकर टक्कर मारकर भाग रही है।
फरार होने के बाद ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ ने कार का पीछा किया। जिसके बाद कार चालक को पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। जिसके खिलाफ एक्शन लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के स्टाफ को मारी टक्कर…
दिल्ली के क्नॉट प्लेस में हुआ हादसा..
SUV ने टक्कर मारकर कई फीट हवा में उछाला..
24 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे का मामला..
घटना का CCTV आया सामने..#viralvideo #DelhiPolice #delhiaccident #accident @DCPCentralDelhi pic.twitter.com/VMAHYHC03t
— Rishabh Goel (@RishGoel) October 27, 2023