अफसर की पत्नी का खून: सब्बल से सिर पर वार, कातिल को लेकर नया खुलासा

देहरादून: एक बेटे ने गहरी नींद में सो रही अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। यूपी पुलिस के सीओ के बेटे ने सब्बल से सिर पर ताबड़तोड़ वारकर मां का मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद उसने अपने हाथ की नस भी काट ली। पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेटे द्वारा मां की निर्मम हत्या से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस घटना को सुबह तीन से चार बजे का मान रही है। आशंका है कि तड़के गहरी नींद में सो रही महिला को बेटे ने संभलने का मौका तक नहीं दिया और मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने दूसरे कमरे में जाकर अपने हाथ की नस काटी, लेकिन वह बच गया।

डालनवाला थानाध्यक्ष राजेश शाह ने बताया कि बलबीर रोड पर अपने दो मंजिला मकान में बबीता रानी नीचे की मंजिल पर रहती थीं। उनके बेडरूम से सटे दूसरे कमरे में ही बेटा आदित्य रहता था। घटना के बाद फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि शव आठ से 10 घंटे पुराना है।

उन्होंने बताया कि किचन में खाने की जूठे बर्तन भी नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि महिला रात को खाना खाकर और बर्तन धोकर सो गई थी। संभवत इसी दौरान मां-बेटे में कुछ मनमुटाव हुआ होगा। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पड़ोसियों ने भी घर से किसी के चिल्लाने या रोने के आवाज नहीं सुनी।

ऐसे में घटना तड़के या देर रात की प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रख लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी। वहीं इस घटना के बाद एसएसपी अजय सिंह ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया।

घर में दो कमरों में खून फैला हुआ था। आदित्य ने मां की बेडरूम में हत्या की और खुद दूसरे कमरे में चला गया। यहां उसने अपने हाथ की नस काट ली। जिस कमरे में आदित्य रह रहा था, उसकी फर्स पर भी काफी मात्रा में खून फैला था। वहीं महिला का बेडरूम भी खून से सना था।

पुलिस के अनुसार आदित्य घटना की पूरी रात नहीं सोया। रातभर वह मानसिक तनाव में था। हाथ की नस काटने के बाद वह कुछ देर के लिए बेहोश जरूर हो गया था, लेकिन बाद में वह होश में आ गया। सुबह जब पिता घर पहुंचे तो उसने ही दरवाजा खोला।

मलखान सिंह का परिवार करीब 20 सालों से भागीरथी एन्क्लेव में रहता है। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार का किसी से ज्यादा मेल-मिलाप नहीं था। त्योहार पर ही उनका लोगों से मिलना होता था। इस दीपावली पर भी बबीता देवी पड़ोस में मिठाई देने गई थी।

सीओ मलखान सिंह को संभवत अनहोनी की पहले से ही आशंका था। उन्होंने सुबह कई बार पत्नी को फोन किया था, लेकिन इस दौरान एक बार भी उन्होंने बेटे आदित्य को कॉल नहीं की। पुलिस के अनुसार बेटे और पिता में भी अनबन रहती थी।

पिता उसकी मानसिक स्थिति से परेशान थे। सुबह पत्नी ने कॉल नहीं उठाया तो वो सीधा घर चले आए, उन्हें अनहोनी की पहले से ही आशंका हो गई थी। बता दें कि मलखान सिंह 2006-2007 के बीच देहरादून में ही पुलिस विभाग में स्टेनो के पद पर तैनात थे।

यूपी कॉडर के मलखान 2007 में उत्तर प्रदेश चले गए। वर्तमान में वह पीटीएस मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक (मिनिस्टीरियल) के पद पर तैनात हैं। मलखान सिंह मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले हैं।

पड़ोसियों का कहना है कि आदित्य कभी-कभार अपनी मां के साथ सड़क पर टहलते दिखाता था। कई बार उसे बाइक पर मां के साथ बाजार जाते भी देखा गया। आदित्य की किसी भी पड़ोसी से कोई बात नहीं होती थी।

सीओ मलखान सिंह के दो बेटे हैं। उनका एक बेटा दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसिज की तैयारी कर रहा है। वो भी अधिकतर समय मुरादाबाद में ही रहते हैं। त्योहारों पर ही देहरादून आना होता था। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी आदित्य ने एमबीबीएस में दाखिला लिया था। लेकिन प्रवेश के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। फिलहाल वो कोई काम नहीं करता था।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक