अनन्या ने खरीदा खुद का घर, फैंस को दिखाई झलक

मुंबई : एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने खुद का घर खरीद लिया है। अनन्या ने शुक्रवार को धनतेरस (10 नवंबर) के दिन सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। इसमें उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने घर की हल्की सी झलक भी दिखाई। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरा खुद का पहला घर। इस नई शुरुआत के लिए सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। हैप्पी धनतेरस।

एक वीडियो में अनन्या घर में गृह प्रवेश के लिए मुख्य द्वार पर नारियल फोड़ती भी नजर आ रही हैं। अनन्या के पोस्ट शेयर करते ही कई फिल्म स्टार्स ने खुशी बयां करते हुए उन्हें बधाई दी है। सबसे पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ, एक्ट्रेस गौहर खान, कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अनन्या को बधाई दी। फराह ने लिखा, “अनन्या यह काफी जल्दी था।
View this post on Instagram
भगवान की दुआ से यह घर आपके लिए ढेर सारी खुशियां और किस्मत लेकर आए। अनन्या के बचपन की दोस्त शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह ‘खो गए हम’ मूवी में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही वह ‘कॉल मी बे’ वेबसीरीज में भी काम कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |