5 साल की तक्षवी सोडानी ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम को किया कंठस्थ, म्यूजिक एलबम हुआ लांच

भीलवाड़ा। कहते है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है, इसे चरितार्थ किया है शहर की काशीपुरी कॉलोनी में रहने वाले समाजसेवी बंशीलाल सोडाणी की पड़पौत्री तक्षवी सोडानी ने महज 5 साल की उम्र में परिवार का नाम रोशन किया है। गोविंद प्रसाद-प्रमिला सोडानी की पौत्री व जयप्रकाश-गरिमा सोडानी की पुत्री तक्षवी ने अल्प आयु में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम को कंठस्थ कर लिया। इसके बाद नवरात्र में दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर उसका म्यूजिक एल्बम लांच किया गया। इस म्यूजिक एल्बम में तक्षवी ने आदिशक्ति माँ दुर्गा के 9 दिव्य देवियो के शक्ति स्वरूप को दर्शाया है। यह एल्बम 21 संस्कृत श्लोक को, महिषासुर मर्दानी स्तोत्रम को 12 मिनट पियानो संग गाकर बनाया गया है। इसका तक्षवी सोडानी के नाम से बने यूट्यूब-चैनल पर प्रसारण किया गया। इसकी शूटिंग काशीपुरी दुर्गा मंदिर, चामुण्डा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर पुष्कर ,किशनगढ़ और अजमेर जैसे जगहों पर माता के नौ रूप धारण कराते हुए की गई। तक्षवी ने यह स्त्राेत अपनी माता गरिमा सोडानी, गुरु राम माली व सहयोगी गौरव राठी, नेहा राठी, वीडियाेग्राफर आनंद शर्मा, गौतम पांचाल, मेकअप आर्टिस्ट कुन्ती व संगीतकार मुकेश वैष्णव की माैजूदगी में कंठस्थ कर स्वयं ने पियानो बजाते हुए गाया है।

यही नहीं बालिका ने मंत्र, प्रार्थना, पियानो बजाने, स्केटिंग करने, हुलाहूप नृत्य कला में भी महारथ हासिल कर रखी है। इससे पूर्व 5 महीने पहले भी तक्षवी के शिव तांडव म्यूजिक एलबम को लांच किया गया। तक्षवी के परिजनों का कहना है कि उसकी सफलता गौमाता की सेवा का परिणाम है। 2 साल 9 माह की उम्र में तक्षवी ने दुनिया के 192 देशों के फ्लैग देखकर नाम बता दिए थे। इंडिया बुक और इंटर नेशनल बुक में भी उसका नाम दर्ज है। तक्षवी को देश की सभी राजधानियों के नाम याद है। वह पियानो भी बजा लेती है। यह महिषासुर स्त्रोत भी खुद ने पियानो बजाकर गाया है। वह योग ऋषि रामदेव महाराज के भीलवाड़ा में आयोजित योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर में भी उनके साथ मंच पर योग का अभ्यास कर चुकी है। उसे टीवी पर कार्टून के बजाय वीर हनुमान और अन्य भगवान के सीरियल ही देखना पसन्द है। रोजाना दादा दादी और ननिहाल में नाना नानी से स्टोरी सुनती है। महाराणा प्रताप के सभी सीरियल वह देख रही है। उसे परिवार में भजन कीर्तन, रामायण पाठ आदि से भी प्रेरणा मिल रही है। वह राम नवमी पर राम, जन्माष्ठमी पर कृष्ण, गणेश चतुर्थी पर गणपति व हनुमान जयंती पर हनुमान बनती है। भारत के वीर योद्धा महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, झांसी की रानी भी उसे काफी पसन्द है। इतनी कम उम्र में शिव तांडव कंठस्थ कर प्रस्तुति देने को लोग बालिका पर देव व गोकृपा मान रहे हैं। इसका कारण बालिका जब अपनी मां के गर्भ में थी तभी से उसकी मां माधव गोशाला में सप्तगो परिक्रमा कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक