बेखौफ! कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से वार, हिरासत से भगा ले गए लोग

पटना: राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में कुख्यात अपराधी सूली यादव को पकड़ने गई पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। समर्थकों ने आरोपित को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस टीम पर रविवार की रात लाठी-डंडे से हमलाकर दिया। और कुख्यात अपराधी को पुलिस हिरासत से भागकर ले जाने में सफल हो गए। हमले में दो दारोगा और एक सिपाही को चोटें आई हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन महिला सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है।

सूली यादव पर बाढ़ थाने में कई जघन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस को शुक्रवार को वांछित फरार अपराधी के डुमरिया गांव में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थानेदार प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम बनाई। टीम में दारोगा मनीष कुमार, मणिदर्शन, राजेंद्र चौरसिया, एएसआई नंदकिशोर पांडे, सिपाही नंदलाल सिंह, गुड्डू कुमार, रितिक कुमार शामिल थे। पुलिस कर्मियों ने बीते रविवार की रात गांव में नाकाबंदी कर सूली यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर पुलिस कार्रवाई का आरोपित के समर्थक विरोध करने लगे।

रात करीब आठ बजे जैसे ही पुलिसकर्मी सूली यादव को लेकर गांव से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडे से लैस अपराधी के समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में दारोगा मनीष कुमार, मणिदर्शन और सिपाही नंदलाल को काफी चोटें आईं। वहीं, मारपीट के बाद हमलावरों ने सुली यादव को मुक्त करा लिया। हमला में महिलाएं भी शामिल थीं और वे पुलिसकर्मियों को हत्या की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस अचानक हुए हमले से घबरा गई। उधर हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल हो गए। बाद में घायल पुलिसकर्मियों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक हमले में मुन्ना यादव, दिनेश यादव, देवी यादव और फूलचंद यादव शामिल थे।

बाढ़ थाने में कुख्यात सूली यादव के खिलाफ जानलेवा हमला करने और फायरिंग सहित कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है। अपने कारनामों से आरोपित डुमरिया और आसपास के क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सूली रंगदारी मांगने और फायरिंग की कई घटनाओं में शामिल है। गांव के लोग कुख्यात का समर्थन करते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने सूली सहित हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि हैरत की बात यह है कि पुलिस पर हमला व अपराधी को मुक्त कराने की वारदात के 24 घंटे बाद भी वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा नहीं लिया। लोग नाकामयाबी को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फिलहाल आरोपित गिरफ्तारी के डर से गांव छोड़कर फरार है। पुलिस का अभियान जारी है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक