महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस रविवार को मनाया जायेगा

रायपुर। वैदिक सत्संग समिति एवं पतंजलि के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हॉल में रविवार को प्रात: 10 बजे बजे महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस मनाया जायेगा। विश्व प्रसिद्ध आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री विशेष उद्बोधन देने दिल्ली से आ रहे हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश दुबे ने बताया वर्तमान समय में हम सभी सनातन धर्म पर हो रहे वार से दुखी हैं। समस्त हिंदू समाज को संगठित होकर सनातन धर्म की गरिमा को पुन: स्थापित करना होगा। सनातन धर्म का मूल चार वेद है महर्षि दयानंद ने वेदों को सत्य विद्याओं का पुस्तक बताया है। कार्यक्रम को अनेक वैदिक विद्वान संबोधित करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में 60 से अधिक पुस्तकों के लेखक आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री दिल्ली से पधार रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक