गुवाहाटी में ज़ू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन 18 अक्टूबर को किया जाएगा

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी शहर में बहुप्रतीक्षित ज़ू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन 18 अक्टूबर को किया जाएगा।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “हम आने वाले सप्ताह में (गुवाहाटी में ज़ू रोड फ्लाईओवर के) उद्घाटन के लिए तैयार हैं।”
गुवाहाटी में ज़ू रोड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा हुआ।
गुवाहाटी में छह लेन के ज़ू रोड फ्लाईओवर से शहर के महत्वपूर्ण आरजी बरुआ रोड पर यातायात कम होने की उम्मीद है।
इस फ्लाईओवर का नाम श्रद्धाजलि फ्लाईओवर रखा गया है।