नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

बीजापुर। आज नक्सली दंपत्ति ने नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक पर 5 लाख का ईनाम घोषित है। बुधवार को यहां पुलिस ऑफिसर्स मेस  में एसपी आंजनेय वाष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस के आला अफसरों के सामने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत एरिया कमेटी सदस्य लच्छू फरसा (27) आदवाड़ा थाना जांगला जिला बीजापुर व पार्टी सदस्य हड़मे माड़वी पति लच्छू फरसा (25) गोरना थाना बीजापुर जिला बीजापुर ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा भेदभाव पूर्ण व्यवहार व उपेक्षा से तंग आकर शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया।

लच्छू फरसा पर 5 लाख का इनाम घोषित है। लच्छू वर्ष 2008 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत माटवाड़ा  एलओएस में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती किया गया। दिसम्बर 2009 में पार्टी सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2013 में एसीएम के पद पर कार्य देकर भैरमगढ़ एरिया कमांडर इन चीफ की जिम्मेदारी दी गई। अप्रैल 2023 तक एरिया कमांड इन चीफ के रूप में कार्य किया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक