इस हफ्ते इन राशियों को मिल सकता है प्यार, जानें टैरो कार्ड्स के हिसाब से आपका हाल

हर हफ्ता अपने साथ कुछ नई उम्मीदें और नई खुशियां लेकर आता है, लेकिन जरूरी नहीं कि लोगों के लिए यह अच्छा ही हो। कुछ राशियों को जहां सुविधा मिल जाती है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह खराब भी हो सकता है। अगर हम सिर्फ प्यार और टकरार की बात करें, तो पर्सनल रिलेशनशिप का असर आपके आने वाले कल पर भी पड़ता है।

आने वाला हफ्ता भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है जहां कुछ राशियों को पार्टनर के साथ खुशियां मिल सकती है और किसे नुकसान होने की संभावना है।

अगर आप अपने आने वाले सप्ताह में प्रेम या शादी से जुड़े किसी भी सवाल की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा से जानें 16 से 22 अक्टूबर के प्रेम और वैवाहिक राशिफल के बारे में।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने पार्टनर को समझने में ही दिक्कत होगी। हां, ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर की सभी समस्याएं आप बाद में आसानी से समझ जाएं, लेकिन शुरुआत में तो दिक्कत ही महसूस होगी। ऐसा भी हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको समझाए और आपको समस्या समझ ना आए। हालांकि, इस समय आने वाली समस्याएं आपको और ज्यादा परेशान कर सकती हैं रिलेशनशिप को नुकसान पहुंचा सकती हैं। (मेष राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप)

वृषभ राशि
इस हफ्ते वृषभ राशि वाले लोगों को अपने पार्टनर से जुड़ी कोई सच्चाई पता चल सकती है। हो सकता है कि पार्टनर ने पहले से कुछ छुपा कर रखा होगा जो अब आपके सामने आ रहा है। इस हफ्ते कोई बड़ा खुलासा हो सकता है जिसके कारण परेशानी भी हो सकती है और रिश्ता टूटने की गुंजाइश भी सामने आ सकती है। अगर आपकी रिलेशनशिप कुछ रफ पैच से गुजर रही है, तो थोड़ा ध्यान दें। (वृषभ राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को इस हफ्ते पार्टनर का सपोर्ट मिल सकता है।आपकी राशि कुछ गिनी चुनी राशियों में से एक है जो इस हफ्ते खुश रहने वाली है। इस हफ्ते आप खुद भी पार्टनर का सपोर्ट करेंगे। ऐसा हो सकता है कि यह उन कुछ गिने-चुने हफ्तों में से एक हो जहां आपकी कोई लड़ाई नहीं हो। आपको इमोशनली अवेलेबल पार्टनर मिलेगा। इस हफ्ते आपको पार्टनर के एफर्ट्स भी अच्छे लगेंगे। (मिथुन राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप)

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को इस हफ्ते केयरलेस होने की कीमत चुकानी पड़ सकती है। आप रिलेशनशिप के मामले में चीजों को नजरअंदाज करेंगे और इसका खामियाजा पार्टनर को भी भुगतना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह यही है कि आप अपने पार्टनर से अलग रहने लगें या फिर पार्टनर को आपकी कोई बात इतनी ज्यादा दुखी कर जाए कि आपको परेशानी होने लगे। (कर्क राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप)

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को इस हफ्ते अपने एक्स की याद सता सकती है। हां, ऐसा भी हो सकता है कि आपको अपने प्यार की याद इतनी ज्यादा आए कि आप उसे कॉन्टैक्ट करने के बारे में सोचें। ऐसा भी हो सकता है कि आपके बिछड़े हुए प्यार के लिए आपको दोबारा फीलिंग्स आ जाएं। हालांकि, आपके लिए यही सलाह होगी कि आप इस तरह की चीजों पर ध्यान ना दें और दूसरे व्यक्ति की तरफ अटेंशन ना दें। ऐसा करने से आपको ही परेशानी होगी। (सिंह राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप)

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों को इस वक्त अपने रिश्ते में थोड़ी सी स्पेस की जरूरत है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको अपने पार्टनर के प्रति अट्रैक्शन कम दिखे। ऐसा जरूरी है कि कन्या राशि वाले लोग अपने पार्टनर से ठीक तरह से कम्युनिकेट ना कर पाएं और जब आप कम्युनिकेट करने की कोशिश करें, तो आपको कोई एक्शन लेना पड़ जाए। समझिए कि आपके लिए थोड़े अलगाव की स्थिति बन रही है। (कन्या राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप)

तुला राशि
इस हफ्ते तुला राशि वाले लोगों को थोड़ी समस्या हो सकती है और आपको बिना किसी बात चिड़चिड़ाहट भी होगी। आपको जो टेंशन है वो कुछ समय में खत्म हो जाएगी, लेकिन फिर भी आपको कुछ समय की परेशानी जरूर होगी। इस परेशानी की वजह से आप पार्टनर के ज्यादा करीब नहीं आ पाएंगे और ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने पार्टनर को फेक फीलिंग्स दिखाएं। आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ अपनी समस्याओं को डिस्कस करें। (तुला राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप)

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोग इस हफ्ते बहुत कुछ सोच रहे हैं। आपकी थिंकिंग के कारण परेशानी बढ़ रही है। ऐसा हो सकता है कि आपको अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य बैठाने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो। ऐसे समय में ओवरथिंकिंग की समस्या आपको और ज्यादा परेशान करेगी। आपको कुछ ना कुछ एफर्ट्स डालने होंगे। आपको धीरे-धीरे स्थिति को संभालने की जरूरत पड़ेगी। (वृश्चिक राशि साप्ताहिक लव होरोस्कोप )


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक