हाथों में उलटे झाडू लेकर सड़कों पर उतरे नगरपरिषद कर्मचारी

फतेहाबाद: नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को नगरपरिषद व अग्निशमन कर्मचारियों ने जहां अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल को जारी रखा वहीं भोजन अवकाश के समय शहर के मुख्य बाजारों में उल्टा झाडू व हाथों मे काले झंडे लेकर हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी, हठधर्मिता, वार्ताहीनता के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। खफा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

नगर परिषद प्रांगण में शुक्रवार को पांचवें दिन जारी भूख हड़ताल हड़ताल की अध्यक्षता कर्मचारी नेता पवन चिंडालिया ने की। आज भूख हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव वीरू रत्ती, पवन चिंडालिया, राजा राम चौहान, सतीश कुमार सोढ़ी, फायर ब्रिगेड से विनोद कुमार, फायर मैन विनोद खिचड़ख् महिला कर्मचारी कांता रानी, सुनीता शामिल हुए।

संघ के जिला वरिष्ठ उप प्रधान ओम प्रकाश लोट ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज पूरे हरियाणा में भोजन अवकाश के समय शहर के मुख्य बाजारों में उल्टा झाडू व हाथों में काले झंडे लेकर हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी, हठधर्मिता, वार्ताहीनता के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। फतेहाबाद में भी कर्मचारी सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि दिवाली के समय लगातार 11 दिन चली हड़ताल के दौरान 29 अक्टूबर 2022 के समझौते को सरकार लागू नहीं कर रही है। 15 से 20 सालों से सफाई का कार्य कर रहे कर्मचारियों को सरकार पक्का नहीं कर रही है। समझौते में यह मांग भी मानी गई थी। वर्दी भत्ता 440 रुपए लागू किया जाए, 1000 रुपए स्वच्छता भत्ता, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व पक्का होने तक समान काम-समान वेतन दिया जाए।

हरियाणा सरकार के लेटर अनुसार कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ दिया जाए। संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड ने बताया कि अगर सरकार 4 अप्रैल तक पत्र जारी नहीं करती है तो इसके बाद संघ हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा। आज प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष नरेश राणा, जिला सचिव विजय ढाका, वीरू रत्ती, राजा राम चौहान, सतीश कुमार सोढी, पवन चिंडालिया, कांता, सुनीता, गोविंदा लोट सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक