तुलसी का पौधा हर परेशानी को कर देगा दूर जाने कैसे

तुलसी का पौधा : तुलसी का पौधा घर को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखता है। तुलसी का पौधा घर में वास्तु संबंधी कमियों को दूर करने में भी मदद करता है। तुलसी की नियमित पूजा करने से घर में ख़ुशीहाली रहती है।साथ ही तुलसी के पौधे के कुछ सरल उपाय भी हैं जिन्हें अपनाकर घर में कलेश से भी निजात पाया जा सकता है। तो जानिये तुलसी के क्या उपाय अपनाये।

तुलसी के पौधे का उपाय
तुलसी का पौधा घर के उत्तर-पूर्व कोने में होना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहता है।
तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में होने के कारण सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसके अलावा शालिग्राम को तुलसी के साथ रखने से घर में धन की आवक बढ़ती है। जिस घर में पति-पत्नी के बीच तनाव रहता हो, पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होते हों, उन्हें शालिग्राम पर तुलसी चढ़ानी चाहिए। इससे आपसी प्रेम बढ़ता है।
सुबह उठकर तुलसी का दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे तीर्थ यात्रा के समान फल मिलता है। शास्त्रों में तुलसी को सौंदर्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यह पौधा विशेष रूप से धन, कर्क और वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ है।
तुलसी की नियमित पूजा और सेवन से आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक संबंधों में भी सुधार होता है। तुलसी के सेवन और पूजन से सभी पाप धुल जाते हैं।
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। घर में तुलसी की उचित स्थापना से व्यक्ति के जीवन में शुभता, शांति और समृद्धि आती है।