पूर्व प्रधान के बेटे की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा। भीकनपुर गांव के 40 साल प्रधान रहे लखपत सिंह के बेटे ललित (36) की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर से मुर्गी फार्म जाने के दौरान रास्ते में ललित के सिर, चेहरे और गर्दन पर चाकू से लगभग 14 वार किए। बुरी तरह लहूलुहान ललित को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। फिलहाल हमलावरों की संख्या एक से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। पूर्व प्रधान लखपत सिंह के चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा ललित मुर्गी फार्म चलाता था। शनिवार रात लगभग साढ़े सात बजे ललित घर से मुर्गी फार्म जाने के लिए निकला था।

घर और मुर्गी फार्म के बीच आरोपियों ने ललित को चाकू से गोद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। ललित को उपचार के लिए झाझर स्थित अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने किसी से रंजिश आदि की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। रविवार को ललित के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन ने पुलिस ने वारदात के खुलासे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ललित का विवाह नहीं हुआ था। पुलिस जांच में कोई बड़े विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ललित की कॉल डिटेल (सीडीआर) खंगाल रही है। आशंका है कि आरोपी गांव के ही रहने वाले और ललित का परिचित हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।

परिजनों ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। इसके चलते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजन व आसपास के लोगों से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। – अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक