प्रदेश के अनेक कर्मचारी संघों ने बिजलीकर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन

लखनऊ: राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संघों ने संयुक्त रूप से बैठक कर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आन्दोलन एवं प्रस्तावित प्रमुख पदाधिकारियों ने हड़ताल को पुरजोर समर्थन देने का ऐलान किया है।

आज राणा प्रताप मार्ग स्थित हाईडिल फील्ड हॉस्टल में आयोजित बैठक में अमरनाथ यादव, मनमोहन राजबन्सी, शिव बरन सिंह यादव, कमलेश मिश्रा, सतीश कुमार पाण्डेय, आशीष यादव, जी.एन. सिंह, एस.पी. मिश्रा, नौशाद अहमद, रिंकू राय, एन.डी. द्विवेदी, नरपत सिंह चन्द्रौल, सी.के. मंगलम, योगेन्द्र उपाध्याय, ओ.पी. तिवारी, चन्द्रशेखर, राघवेन्द्र कुमार, सैय्यद अतहर कादरी, राम कुमार धानुक, रूद्र प्रकाश वर्मा संयुक्त रूप से जारी बयान में सभी श्रम संघो के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के साथ विगत 03 दिसम्बर को हुए लिखित समझौते का पालन कराने हेतु वे प्रभावी हस्तक्षेप करें जिससे ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन की हठवादिता के चलते बना टकराव का वातावरण समाप्त किया जा सके।

श्रम संघों के पदाधिकारियों ने प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा जारी बयान, जिसमें बिजलीकर्मियों को राजनीतिक तत्व कहा गया है, की निन्दा करते हुए बिजली कर्मियों की मांगों को समर्थन देते हुए चेतावनी दी है कि यदि शान्तिपूर्ण आन्दोलन के कारण प्रदेश भर में कहीं भी किसी भी बिजलीकर्मी का उत्पीड़न किया गया तो प्रदेश के विभिन्न विभागों एवं निगमों के लगभग 8 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी मूकदर्शक नहीं रहेंगे और बिजलीकर्मियों के समर्थन में सड़क पर उतरने हेतु बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक