जानिये कपूर के पौधे के वास्तु उपाय

कपूर के पौधे : पूजा-पाठ और सभी शुभ कार्यों में कपूर का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। घर में रोजाना पूजा में कपूर जलाने का नियम है। वास्तु शास्त्र में भी इसे बहुत चमत्कारी बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि कपूर का भंडारण करने से आपको लाभ मिलेगा। प्रतिदिन सुबह-शाम घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा गायब हो जाती हैं। कपूर के साथ ही कपूर के पौधे भी आप घर में लगा सकते है। तो जानिये कैसे कपूर के कहाँ और कैसे लगाए।

कपूर के पौधे से जुड़े उपाय—
वास्तु के अनुसार अगर घर के पास कपूर का पौधा लगाया जाए तो इससे वातावरण शुद्ध होता है। अपने घर में कपूर का पौधा लगाने से बुरी शक्तियां हमेशा दूर रहती हैं और वहां रहने वाले लोग तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करते हैं। इस पौधे को आप अपने घर के आंगन या गमले आदि में लगा सकते हैं। कपूर का पौधा धन के आगमन को बढ़ाता है। इसे घर में लगाने से पैसों की कमी दूर हो जाती है और परिवार को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

वास्तु की मानें तो अगर आप कपूर का पौधा घर के बाहर रख रहे हैं तो इसे प्रवेश द्वार के दाएं और रखें इसके अलावा अगर आप इस पौधे को घर के अंदर रखना चाहते हैं तो आप इसे किसी भी कोने में रख सकते हैं। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ के भी योग बनने लगते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक