युवा, महिला एवं दिव्यांग प्रबंधित बूथ बने रहे आकर्षण के केन्द्र इन बूथों पर महिला ,युवा व दिव्यांग

जालोर । विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत जालोर जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं मेंं उत्साह देखा गया वही निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 8-8 यूथ वं महिला प्रबंधित बूथ तथा 1-1 दिव्यांग प्रबंधित बूथ बनाये गये जोकि आकर्षण के केन्द्र रहे।

इन बूथों पर मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रियाओं को महिला, यूथ व दिव्यांग कार्मिकों ने कुशलतापूर्वक अंजाम दिया। इन नवाचारों की जिले के विभिन्न मतदाताओं ने सराहना की।
मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों के लिए रही व्हील चेयर व सहायताकर्मियों की सुविधा
विधानसभा आम चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं अति वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई साथ ही स्वयंसेवक सहायताकर्मी के रूप मं अपनी सेवाएँ देते हुए तत्पर दिखे।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।