BSF के 2 जवान घायल, पाकिस्तान रेंजर्स ने की गोलीबारी

जम्मू। जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान रेंजर्स ने यहां गोलीबारी की, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। जवाब में सुरक्षाकर्मी काउंटर अटैक की कार्रवाई कर रहे हैं। फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान सेना के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद यह संघर्ष विराम उल्लंघन की पहली बड़ी घटना है। बीएसएफ ने अभी तक घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को जम्मू के अरनिया सेक्टर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। इस घटना में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ”स्थिर” है। यह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा के विक्रम बीओपी के पास हुई है। सीमा सुरक्षा बल के दो जवान बिजली की लाइट का काम करा रहे थे। यह सीमा से करीब 60 मीटर और सीमा चौकी विक्रम से करीब 1500 मीटर की दूरी पर है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक